August 8, 2026 2:20 am

गोमती नगर पुलिस ने सुतली बम से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर के थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा जनता के सहयोग से बुधवार को कठौता पेट्रोल पम्प के पास सुतली बम से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। घटना कारित करने में संलिप्त 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व अन्य की तलाश जारी है।

राजधानी में आज बुधवार को दिनांक 12.11.2025 को वादी मुकदमा श्री सार्थक गौतम पुत्र विजय कुमार गौतम निवासी- विजयन्तखण्ड-1 गोमतीनगर लखनऊ की प्रस्तुत तहरीर बाबत अभि० गण द्वारा वादी के साथ मारपीट करने, जान से मारने की नियत से पेट्रोल पम्प के पास सुतली बम से हमला करने जिससे मौके पर अफरा तफरी जैसा माहौल हो जाने तथा वादी को जान से मारने की धमकी देने विषयक के आधार पर थाना विभूतिखण्ड लखनऊ पर मु0अ0सं0 0402/2025 धारा 115(2)/351(3)/288/125/191(2)/191(3)/109 बीएनएस व 3/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 1908 व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अदद अवैध सुतली बम्ब बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया। पकड़े गये अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वाद-विवाद को लेकर पीड़ित पर जान से मारने की नियत से कठौता पेट्रोल पम्प के पास सुतली बम से हमला करने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने का अपराध कारित किया गया।

अभियुक्त सैफ उर्फ बाबू पुत्र सुल्तान निवासी बड़ी मस्जिद के पास सतरिख रोड थाना चिनहट लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 05 अदद अवैध देसी जिंदा सुतली बम घटना में प्रयुक्त 01 अदद बुलेट वाहन संख्या UP32PZ52 बरामद किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना विभूतिखण्ड उ0नि0 श्री गणेश सिंह पटेल, उ0नि0 श्री मोहित कुमार, उ0नि0 श्री जितेंद्र भाटी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!