एक ईको वैन व घटना में इस्तेमाल डाला बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी के दक्षिणी जोन में काफी दिनों से चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का इंस्पेक्टर गोसाईगंज की टीम ने शुक्रवार को राजफाश किया। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस खोज रही है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी की एक ईको वैन व डाला बरामद हुए हैं। गोसाईगंज पुलिस को सूचना मिली कि डाला में सवार होकर चोरों का एक गिरोह घूम रहा है। इस इंस्पेक्टर गोसाईगंज की टीम सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर चार चोरों को धरदबोचा। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो पलक झपकते ही चार पहिया वाहन चोरी कर भाग निकलते हैं। उन्होंने बताया पकड़े गए चारों चोरों की पहचान तालकटोरा क्षेत्र स्थित राजाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय अर्जुन अरोड़ा पुत्र स्व कुलदीप अरोड़ा, बाजारखाला क्षेत्र स्थित परेहटा निवासी 28 वर्षीय सुनील गौतम पुत्र श्रीराम गौतम, तालकटोरा क्षेत्र आलमनगर निवासी 21 वर्षीय सतीश पुत्र मनोहर लाल यादव व गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र स्थित गरवाडा व हाल पता ऐशबाग निवासी 33 वर्षीय हरिओम पुत्र ज्वाला प्रसाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।




