मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड माल की ग्राम सभा खरसारा के गांव फोलौर के गौशाला में खुले आसमान के नीचे बेजुबान जानवर रहने को मजबूर बिना चारा पानी के ही तड़प तड़प कर जिंदगी गवां रहें है बेजुबान जानवर जिसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान,अपनी नहीं निभा पा रहे हैं जिसके कारण इस समय बारिश के चलते गौशाला में बेजुबान जानवरों की दशा काफी खराब है, चारा पानी के बिना भूख से तड़प तड़प कर मर रहे हैं।
जबकि इस गांव के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लॉक के डॉक्टर से लेकर अधिकारी तक कई बार दर्ज करा चुके है लेकिन यहां की समस्या सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है इसी वजह से इस गौशाला के बेजुबान जानवर रोड पर रोज भूख प्यास से तड़प तड़प कर अपनी जिंदगी यूं ही गवां रहे हैं। जबकि जिम्मेदार वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश की पालना भी नहीं हो रही है।
इस गांव के ग्रामीण जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस समस्या की जांच अपने स्तर से कराते हुए, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने मांग की है।




