April 19, 2026 4:20 pm

ग्राम कहला में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के  ग्राम- कहला, विकासखंड- मलिहाबाद में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 प्रथम पाली में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो हसीन अहमद द्वारा की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को डॉ आर पी साहू, प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों, कृषि विविधीकरण के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा की गयी।

डॉ. दिनेश कुमार,प्रधान वैज्ञानिक सी आई एस एच, रेहमान खेड़ा के द्वारा फलदार पौधों में कीट,रोग/बीमारी की पहचान एवं रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पुराने पौधों की ट्रेनिंग/प्रूनिंग एवं नए बागों के रखरखाव के बारे में चर्चा की गई। डॉ. कुमार ने आम और अमरूद के नए बाग लगाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया। डॉ हिमांशु शेखर पाण्डेय प्रधान वैज्ञानिक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने कृषकों को कृषि में कृषि यंत्रीकरण(कृषि मशीनरी)को अधिक से अधिक अपनाने से कृषकों का समय, श्रम एवं धन की बचत के बारे में जानकारी दी गई।

सुरेश कुमार राजपूत कृषि सलाहकार द्वारा खरीफ फसलों में लगने वाले कीट रोग/बीमारी एवं उनकी रोकथाम व पोषक तत्व प्रबंधन हेतु जीवामृत,घनजीवामृत, दशपणीय,नीमास्त्र,ब्रह्मास्त्र का फसलों पर प्रयोग कर प्राकृतिक खेती को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। मानवेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मलिहाबाद ने कृषि विभाग एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

डॉ. नीरज कुमार,पशु चिकित्साधिकारी, रहीमाबाद द्वारा पशु टीकाकरण एवं गर्मी में पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के राम बहादुर यादव द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों के बीमा कराने हेतु फसल बीमा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई।।कार्यक्रम में विकासखंड मलिहाबाद के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा)आलोक कुमार वर्मा, माधवेंद्र सिंह बी टी एम, वैभव श्रीवास्तव, विमल सिंह ए टी एम के अतिरिक्त कुल 110 महिला/पुरुष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अंत में श्री राम लखन कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा आए हुए समस्त अधिकारियों एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!