August 8, 2026 2:22 am

ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराए जाने हेतु ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारीको दिया ज्ञापन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत हाटोली में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच इसी गांव के अनुराग मोर्या ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कहा कि हमारी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्य में जैसे की वर्ष 2020-21, 22, 23, में जो कार्य कराए गए बिकास कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराए गए हैं।

जिसमें सामुदायिक शौचालय इंडिया हैंड पाइप मरम्मत कर एवं रिपेयरिंग पंचायत भवन निर्माण में होलिका दहन से लेकर पंचायत भवन तक निर्माण कार्य पीएम आवास में की गई लापरवाही से जिओ टेग के अनुसार 2020 के अनुसार नहीं बनवाए गए हैं संतोष की पत्नी के नाम पीएम आवास मिला था जिसमें निर्माण कार्य अधूरा है, विभिन्न स्थलों पर स्ट्रीट लाइट कर में कितना खर्च किया गया है तथा अन्य कार्यों जैसे की नाली कारंजा साफ सफाई के नाम पर कितना पैसा निकाला गया है और विकास कार्यों में कितना धन खर्च किया गया है बताया जाए इसलिए की वास्तव में विकास कार्य न करने के लिए सिर्फ फर्जी मरम्मत के लिए बजट का हवाला देकर शिकायतकर्ता को इधर से उधर टराका कर दिया गया।

जबकि काफी समय पहले खंड अधिकारी मलिहाबाद को शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन कोई भी अधिकारी की समस्या को ध्यान नहीं दिया इसके बाद काफी समय निकाल जाने पर मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ को शिकायत की लेकिन उन्होंने भी संज्ञान नहीं लिया अंत में जिला अधिकारी को सात बिंदुवार शिकायती पत्र देकर अपने स्तर से जांच कर जो इसमें दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्होंने इस विषय की जांच करने का दिशा निर्देश कृषि राज अधिकारी को निर्देशित किया था एक सप्ताह में जांच कर इसकी रिपोर्ट हमको प्रेषित की जाए जिसकी जांच दिनांक 8.7.2025 को कृषि राज अधिकारी तेग बहादुर सिंह पंचायत भवन पहुंच कर ग्राम विकास अधिकारी नासिर हुसैन वर्तमान प्रधान रामचंद्र मोर्या व शिकायतकर्ता अनुराग मोर्या गांव के ग्रामीण के लोगों के सामने कराए गए ग्राम प्रधान के द्वारा विकास कार्यों की फाइलें मंगा कर और गांव में कराए गए विकास कार्यों की मौके पर पहुंच पहुंच कर निरीक्षण किया गया।

जिसमें ग्रामीणों व शिकायतकर्ता अधिकारी से नोक झोक काफी हंगामा होता रहा लेकिन जिला कृषि राज अधिकारी सभी स्थलों पर जा जाकर बारीकी से देखा जहां पर कमियां पाई गई उनके लिए ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी नासिर हुसैन को फटकार लगाते हुए कहा कि जो शेष कार्य है उनको तत्काल करने का निर्देशित किया है जैसे की गांव में इंडिया हेड पाइप की मरम्मत नालिया जो टूटी हुई है और गांव से लेकर सड़कों तक कूड़ा पड़ा है उसको तत्काल से हटाया जाए साथ में ही अनुराग के घर के सामने जो खरंजा लगा है वह काफी नीचे हुआ लगा हुआ है जिसमें बरसाती पानी भर जाता है जिसमें गांव के निवासियों एवं दूर-दूर से आने वाले राज्यों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसको बजट ए जाने पर कारंजा को उखाड़ कर ऊंचा कराया जाए इसी तरह अन्य कार्यों को कराए जाने का निर्देशित किया है जब की संबंध में जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस विषय की अभी जांच चल रहे जैसे ही पूरी होने पर हम रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर देंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!