November 3, 2026 6:59 pm

ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की नौवीं की छात्रा अनन्या सिंह ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

लखनऊ। (संवाददाता) कीर्ति पब्लिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘रंगरीति कल के कलाकार’ कार्यक्रम में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा अनन्या सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अनन्या सिंह की इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन, विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया गया। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय परिवार ने अनन्या की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!