August 8, 2026 2:25 am

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता देश के लिए अपार हर्ष, गर्व व गौरव की बात – केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंतरिक्ष की ऊँचाइयों को छूकर, देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जी के शुभ आगमन पर हृदय से स्वागत करते हुये शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन  शुभांशु शुक्ला की सफलता देश के लिए अपार हर्ष, गर्व व गौरव की बात है।माँ भारती की सेवा में श्री शुभांशु शुक्ला का योगदान न केवल राष्ट्र को गौरवान्वित करता है, बल्कि उनके परिवारजन भी इस गौरवगाथा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।श्री शुभांशु ने देश का झण्डा बुलन्द किया है। शुभांशु की सफलता से देश मे जश्न का माहौल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!