ले रहा था 15 हजार की घूस
ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन नें ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरक्षी को पंद्रह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया मुख्य आरक्षी विवेचना में नाम न बढ़वाने की एवज में रिश्वत ले रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर इकाई से इमरान निवासी फैसल टाउन खाताखेडी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर नें शिकायत किया कि विवेचना में नाम न बढ़वाने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी खाताखेड़ी से मुख्य आरक्षी विनोद कुमार तैनाती थाना मण्डी सहारनपुर पुत्र बेगराज सिंह निवासी कस्बा व थाना दोघट जनपद बागपत को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




