August 8, 2026 2:22 am

चंदन हॉस्पिटल ने रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट मरीजों के साथ मनाया विश्व गठिया दिवस

लखनऊ। (लखनऊ) लखनऊ स्थित चंदन हॉस्पिटल ने 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उन मरीजों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई है। इस पहल का उद्देश्य गठिया एवं ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अत्याधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट प्रक्रियाओं को प्रदर्शित करना है।

सर्जरी का सफलतापूर्वक संचालन अस्पताल की अनुभवी और प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जनों की टीम द्वारा किया गया जिसका नेतृत्व डॉ. नवीन श्रीवास्तव (संयुक्त चिकित्सा निदेशक प्रमुख एवं अध्यक्ष ऑर्थोपेडिक विभाग ने किया। उनके साथ डॉ. आशीष गुप्ता (अध्यक्ष ऑर्थोपेडिक्स और डॉ राहुल पुरवार (अध्यक्ष ऑर्थोपेडिक्स भी शामिल थे। मरीजों को प्रदान की गई समग्र देखभाल को और अधिक प्रभावी बनाया चंदन हॉस्पिटल की समर्पित फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास टीम ने जिसका नेतृत्व डॉ.योगेश कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर, उन मरीजों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए जिन्हें चंदन हॉस्पिटल की अत्याधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तकनीक से लाभ मिला है। यह कार्यक्रम हॉस्पिटल की आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने और गठिया से प्रभावित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

“गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का प्रभावी प्रबंधन एक समग्र दृष्टिकोण की मांग करता है। यदि मरीज 4D — यानी रोज़ाना व्यायाम (Daily Exercise), संतुलित आहार (Diet), जीवनशैली में अनुशासन (Discipline) और डॉक्टर द्वारा बताए गए दवाइयों (Drugs) के नियमित सेवन — पर ध्यान दें, तो वे अपने जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार कर सकते हैं,” डॉ. नवीन ने कहा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!