July 30, 2026 1:34 am

चिनहट: आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस मीटिंग 

इंस्पेक्टर चिनहट ने संभ्रांत लोगों एवं मंदिर के पुजारियों के साथ की बैठक, नियमों के पालन करने की अपील की

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को चिनहट कोतवाली परिसर में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देश पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने संभ्रांत लोगों व मंदिर के पुजारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की।

इस दौरान बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। सभी लोगों पर्व को ने आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

इंस्पेक्टर ने जुलूस या फिर यात्रा निकालने के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

इंस्पेक्टर चिनहट ने आयोजन समितियों से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वालिंटियर तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि मंदिरों में पूजा-अर्चना या फिर बारावफात के जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने, अश्लील गीत बजाने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और मंदिर के पुजारियों से सहयोग के लिए अपील करते हुए कहा कि यह सभी पर्व भाईचारे का होता और एक-दूसरे का सम्मान करना ही सबसे बड़ा बड़ापन होता है। इस मौके पर क्षेत्र के भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!