छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सेवा के अनुभव साझा किए
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड के मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सेवा के अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एन डब्ल्यू पी इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रिंस विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि प्रिंस विश्वकर्मा, अंग्रेजी प्रवक्ता मोहम्मद अजीज खान, विज्ञान प्रवक्ता सोनू यादव के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
बच्चों की मेहनत और लगन देखकर लोगों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि प्रिंस विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर में सीखे गए मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने ने एनएसएस के मूल मंत्र ‘मैं नहीं आप’ को जीवन में उतारने पर जोर दिया।
समापन के मौके पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी ने सभी बच्चों को संबोधित किया।




