शहरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित की
ए अहमद सौदागर लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को चिनहट क्षेत्र के एल्डिको चौराहे पर शहरी क्षेत्र के मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा व मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पमाला व पुष्प अर्पित की।
इस मौके पर भारी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।
भाजपा पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता पार्टी ने बताया कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने इस उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता के अलावा आशुतोष करें, अमन कुमार, सनी कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।




