July 30, 2026 7:22 am

चिनहट: साथियों के साथ खारजा में नहाने गया किशोर डूबा, गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से तलाश जारी 

इंदिरा नहर की शाखा है खारजा, मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित इंदिरा नहर की शाखा खारजा में रविवार को साथियों के साथ नहाते समय 12 वर्षीय मासूम संदीप यादव गहराई में जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और चौकी प्रभारी जलसेतु स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर तथा एसडीआरएफ की टीम खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर के मुताबिक किशोर की तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मूल रूप से सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव निवासी दुर्गपाल लौलाई गांव से कुछ दूरी पर बनी नई कांशीराम कॉलोनी मकान नंबर 66/10 में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को संदीप यादव अन्य बच्चों के साथ इंदिरा नहर से जुड़े खारजा में नहाने गया था।

बताया जा रहा है कि संदीप अपने अन्य साथियों के साथ नहा रहा था कि तेज बहाव के चलते वह गहराई में जाने से डूब गया।

यह माजरा देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग भागकर मौके पर गए कि इससे पहले मासूम नाले की गहराई में समा गया।

लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मासूम बच्चे को डूबने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और चौकी प्रभारी जलसेतु सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम को बुलाया। गोताखोर और एसडीआरएफ टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक उनकी और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले दुर्गपाल और परिवार के अन्य लोगों को खबर मिली तो मानो उनके ऊपर कहर का पहाड़ टूट पड़ा और भाग कर मौके पर पहुंचे। उनकी चीख-पुकार सुनकर सभी लोगों की आंखों नम हो गई और बिलख रहे परिवार को सांत्वना देने में जुट गए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!