लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के सरैया मजरे मवई कला के रामरतन पुत्र रामचरन ने शुक्रवार को रहीमाबाद थाने पर प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात चोरों ने उसके घर में धावा बोल दिया। आरोप है की चोर उसकी बुजुर्ग मां को बाहर से कुंडी लगाकर कमरे में बंद कर नगदी सहित जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने घर के पीछे पड़े बक्सों को देखा तो लोग घर के अंदर गए तो दरवाजे की कुंडी खोलकर उसकी बुजुर्ग मां को बाहर निकाला। और उसके बेटे रामरतन जो लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है को इस बात की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रामरतन ने शुक्रवार को रहीमाबाद थाने पर चोरी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही थाना क्षेत्र के ही गहदों तिराहे पर ट्रेडर्स मालिक शमसाद के खड़े ट्रक से चोरों ने दो पहिए खोलकर चोरी कर फरार ले जा रहे थे तभी लोगों को आता देख चोर कुछ दूर ही टायर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि उसने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।




