August 8, 2026 2:14 am

चौक: ड्यूटी के दौरान बिजली करंट लगने से पंप ऑपरेटर की मौत 

साथी की मौत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर नाराज प्रदर्शकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चौक क्षेत्र के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में कार्यरत 25 वर्षीय पंप ऑपरेटर राहुल गौतम की बिजली करंट की चपेट में आकर मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। यह माजरा देख मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथी की मौत की खबर मिलते ही अन्य कर्मचारियों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित लीला खेड़ा गांव निवासी रमेश गौतम का 25 वर्षीय बेटा राहुल गौतम केजीएमयू में गोविंद फायर सर्विसेज के पास पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह रविवार को ड्यूटी करने केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचा था कि पंप चालू करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

यह माजरा देख वहां पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और किसी तरह उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

साथी की मौत होने की खबर मिलते ही अन्य कर्मचारियों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में एकत्रित होकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर नाराज कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!