August 8, 2026 2:14 am

चौक: पिता व सौतेली मां ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला

लाजपत नगर क्षेत्र में हुई वारदात, नानी पिता व सौतेली मां पर दर्ज कराया केस, दोनों गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चौक थाना क्षेत्र के लाजपत नगर निवासी एक बेरहम पिता व सौतेली मां ने चार वर्षीय मासूम बच्चे को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी उस समय हुई जब नानी सूधा कश्यप लाजपत नगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। वारदात को अंजाम देने में मासूम का पिता भीष्म खरबंदा व मां रागनी खरबंदा जान लेने में शामिल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक मासूम की नानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कातिल दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक बीते 12 मार्च 2026 को सूधा कश्यप नाम की महिला ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका चार वर्षीय नाती लाजपत नगर में अपने पिता भीष्म खरबंदा व सौतेली मां रागनी खरबंदा के साथ रहता था।
तहरीर में बताया कि भीष्म खरबंदा और उसकी पत्नी रागिनी खरबंदा ने मिलकर उनके नाती को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बेरहम माता-पिता ने मासूम को जलाने के बाद इस कदर पीटा कि वह दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहली पत्नी का बेटा था मासूम

इतना जुर्म बरपाया कि मासूम सिसकियां भरते तोड़ दिया दम

बताया जा रहा है कि चौक के लाजपत नगर निवासी भीष्म खरबंदा की पहली पत्नी से चार वर्षीय मासूम बेटा था। भीष्म खरबंदा ने दूसरी शादी फिरोजाबाद की रहने वाली रागीनी खरबंदा से किया था।
बताया जा रहा है कि चार वर्षीय मासूम बच्चे से रागिनी खरबंदा बेहद नफरत करती थी, लेकिन उस मासूम को नहीं पता था कि सौतेली मां और उसके पिता उसे दुलारने के बजाए उसके जान के दुश्मन बन जाएंगे। यही हुआ दोनों मिलकर उस कोमल जैसी शरीर पर तरह-तरह की यातनाएं दी और बेरहमी से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि उसके सीने, चेहरे और पैर पर दागने के निशान तथा शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक भीष्म खरबंदा ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से चार वर्षीय मासूम था, जिसे सौतेली मां पसंद नहीं करती थी। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर कलयुगी दंपति ने मासूम को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!