आरोपी के विरुद्ध 13 मुकदमे दर्ज
ए अहमद सौदागर लखनऊ।पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर चल रहे वांछित और वारंटी अभियान के तहत चौक पुलिस ने एक शातिर वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद सुफियान पुत्र स्व. अयूब अली निवासी बाग शेरजंग निकट लॉरी पैलेस वजीरगंज उम्र 46 साल है। इसे आज 29 अक्टूबर को उसके घर से दबोचा गया। एसीएमएम कोर्ट कक्ष संख्या 28 ने वाद संख्या 26427/2017 में इसके खिलाफ वारंट जारी किया था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सुफियान बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी के 13 मुकदमे दर्ज हैं। चौक, सआदतगंज, हुसैनगंज, अलीगंज, आशियाना, अमीनाबाद और विभूतिखंड थानों में इसके खिलाफ केस चल रहे हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।




