November 3, 2026 6:06 pm

चौक में अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, चार कार्टून पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दीपावली से पहले अवैध पटाखा बिक्री पर चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नेहरू क्रॉस यहियागंज के पास अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहियागंज स्थित दुकान में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचे जा रहे हैं। चौक पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो दुकानदार भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी शुभम गुप्ता पुत्र स्व. किशोरी लाल गुप्ता निवासी सेक्टर-12 वृंदावन कॉलोनी पीजीआई उम्र 33 साल है। दुकान की तलाशी में 4 कार्टूनों में भरे भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले, जिनमें सीको, फुलझड़ी, स्काई शॉट, अनार, चटाई, साउंड बम, रॉकेट, मिर्ची बम, ग्राउंड चक्कर, फॉइल और बुलेट बम शामिल हैं। लाइसेंस न दिखा पाने पर पूरी सामग्री को सील कर दिया गया।
थाना चौक पर धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!