August 8, 2026 2:20 am

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। (संवाददाता) बाराबंकी जिले में घर से निकली छात्रा से छेड़छाड़ का घरवालों ने विरोध किया तो तीन बदमाशों ने छात्रा को अगवा कर लिया।

परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बीते तीन नवंबर को बाराबंकी शहर किसी कार्य से गई थी।

देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर में कहा गया है कि कुछ समय पूर्व पिंटू यादव पुत्र रामलाल निवासी रुस्तमपुरवा युवती से छेड़छाड़ किया करता था। परिवार द्वारा मना करने पर आरोपी ने धमकी दी थी कि वह युवती को उठा ले जाएगा।

मां का आरोप है कि पिंटू यादव ने जेपी शर्मा, दीपेश यादव और लवकुश यादव की मदद से उनकी पुत्री को जबरन उठा लिया है। आशंका है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना कर सकते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!