August 8, 2026 2:25 am

जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला डॉक्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद हरकत में आई थी पुलिस

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते दिनों पारा क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले पहले तो लगा कोई सूचीबद्ध निशानेबाज कोई अपराधी होगा, लेकिन जब पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा तो पता चला कि यह तो डॉक्टर है।

आपराधिक घटनाओं में लिप्त होकर पेशे को शर्मसार कर दिया है। आतंकी गतिविधियों में पकडी गयी डॉ. शाहीन और उसके साथियों का मामला अभी चर्चा में चल ही रहा है कि लखनऊ की पारा पुलिस ने इलाके में गोलीकांड के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है।

सनद हो कि पारा थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी तड़तड़ाई थीं। फायरिंग से इलाके में हडकंप मच गया था। सनसनीखेज मामला होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी थी। अगले दिन सोशल मीडिया पर मारपीट को फायरिंग का वीडियो वॉयरल होने से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गयी। अफसरों की फटकार के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गोलीकांड में फरार चल रहे एक पक्ष से शैलेंद्र रावत को गिरफ्तार किया गया है। शैलेंद्र पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है और उसका निजी अस्पताल है। पुलिस के मुताबिक मामले में पूर्व में भी कुछ आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं और मामले की जांच कर अन्य की तलाश की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!