August 8, 2026 2:19 am

जातिसूचक गाली और धमकी का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने पर की शिकायत

मलिहाबाद लखनऊ। (ए.पी.एन.संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आम की नर्सरी का नुकसान करने पर जब पीड़ित ने आरोपी पक्ष से शिकायत की तो आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी है। पीड़ित ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है जिसमे पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रुसेना मजरे मोहज्जीपुर गांव निवासी देशराज ने चैना गांव निवासी कमलाकांत दीक्षित के खेत में बटाई पर आम की नर्सरी तीन वर्ष पूर्व लगाई थी जो तैयार हो गई थी।

आरोप है की चैना गांव के लोगों ने जानबूझकर आम की नर्सरी को बर्बाद कर दिया है जिससे पीड़ित का भारी नुकसान हुआ है। आरोप है कि पीड़ित नर्सरी का नुकसान होने पर जब आरोपियों से इसकी शिकायत करने पहुंचा तो उसे जाति सूचक गालियां देते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने शुक्रवार को इस मामले में थाना रहीमाबाद पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना अध्यक्ष रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया की तहरीर प्राप्त हुई है जांच कराई जा रही है जो सत्यता होगी उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!