August 8, 2026 2:12 am

जालसाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, आठ गिरफ्तार 

राजफाश करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने दिया एक लाख का ईनाम 

पुराने मोबाईल फोन के जरिये हो रहा था बड़ा खेल, सामने आया नया राज 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के मीरजापुर जिले के थाना लालगंज पुलिस और एसओजी तथा सर्विलांस की टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्राड गैंग का पर्दाफाश करते हुए आठ शातिर ठगो को गिरफ्तार कर उनके पास से टाटा डीसीएम ट्रक में छिपाकर ले जाये जा रहे 11,605 पुराने मोबाइल फोन और आठ मोटर साइकिल बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि साइबर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस व एसओजी और सर्विलांस की टीम ने कार्रवाई कर को ग्राम तेन्दुई टोल प्लाजा के निकट टाटा डीसीएम ट्रक के साथ आठ लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टाटा डीसीएम वाहन में छिपाकर रखे गए 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 08 मोटर साइकिल तथा जामातलाशी में 48,800 रुपये नकद बरामद किये गये।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी को लेकर थाना लालगंज पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक नें बताया कि पकड़े मोहम्मद अनारूल पुत्र अरसद अली, निवासी ब्रम्हाचारी हथियादिरा, थाना रौतरा, जनपद कटिहार, बिहार व मोहम्मद दिल फराज पुत्र अलाउद्दीन, निवासी कौवा मोड़ सिसिया, थाना बरारी, जनपद कटिहार, बिहार व सीताबुल पुत्र अरसद अली, निवासी हथिया दियहरा, थाना रौतरा, जनपद कटिहार, बिहार व हसीबुर रहमान पुत्र अब्दुल रसीद रहमान, निवासी बनेली, थाना घाटा, जनपद पूर्णिया, बिहार व

सबिर आलम पुत्र मुदुरमाहन, निवासी बनेली, थाना घाटा, जनपद पूर्णिया, बिहार व मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद हमीद, निवासी हथिया डेरा, थाना रौतरा, जनपद कटिहार, बिहार व मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इरफान अली, निवासी हथिया डेरा, थाना रौतरा, जनपद कटिहार, बिहार व मोहम्मद सफीक पुत्र मंसूर आलम, निवासी हथिया डेरी, थाना मुसिल, जनपद कटिहार, बिहार अलग-अलग राज्यों में अपनी मोटर साइकिलों से फेरी लगाकर बर्तनों के बदले पुराने मोबाइल फोन व प्लास्टिक एकत्र करते थे तथा चोरी भी करते थे।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक नें बताया कि इन मोबाइल फोनों को रिपेयर कर उनके पार्ट्स बिहार एवं कोलकाता स्थित साइबर अपराधी गिरोहों को बेचे जाते थे।इन मोबाइल से प्राप्त बहुमूल्य डेटा — जिसमें मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी एवं पते आदि सम्मिलित थे — का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों में किया जाता था।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक नें बताया कि पकड़े गये आरोपी बैंक खातों की जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि एक आरोपी के खाते में विगत 02 वर्षों में ₹45 लाख से अधिक का लेन-देन हुआ है, जबकि इसके द्वारा अपने आप को एक साधारण मजदूर बताया जा रहा था।इस बड़े खुलासे को लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण नें पुलिस टीम को बधाई देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिये एक लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!