June 13, 2026 4:10 am

जाली नोटों और शराब का बड़ा सप्लायर इनामी तस्कर गिरफ्तार 

गैंगस्टर एक्ट व एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं, 1200 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध शाखा की स्वाट टीम, सर्विलांस व मड़ियांव की संयुक्त टीम ने जाली नोटों एवं शराब तस्करी करने वाले फरार चल रहे इनामी बदमाश सुमित उर्फ मोनू को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके पास 1200 रुपए की नकदी बरामद हुई। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सुमित उर्फ मोनू कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित बरगवा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि सुमित एक शातिर किस्म का अपराधी है और काफी दिनों से जाली नोटों तथा शराब तस्करी में लिप्त था। बताया जा रहा है कि सुमित इससे पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक जाली करंसी बनाने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था और इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि इनामी बदमाश सुमित के खिलाफ कानपुर जिले के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

60
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!