लखनऊ। जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा नादरगंज (इण्डस्ट्रियल एरिया) में जल निकासी की समस्या के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान
अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान हेतु UPSIDA द्वारा नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जिसका Gradient (उत्प्रवाह) लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ है।
निरीक्षण के दौरान UPSIDA द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर स्थित आबादी से जो नाले औद्योगिक क्षेत्र में जुड़े हुए है उसके कारण जल-भराव की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जल निगम, नगर निगम और तहसीलदार सरोजनीनगर को निर्देश दिये गये हैं कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर के पानी से हो रहे जल-भराव का निस्तारण करने के लिए भूमि चिन्हित करके नाला टैप कर औद्योगिक क्षेत्र के बाहर ही डिस्चार्ज किए जाने हेतु जल निगम द्वारा कार्ययोजना तैयार किया जाए ताकि बाहर के पानी को औद्योगिक क्षेत्र में नहीं आने दिया जाए। उक्त के साथ ही जल निगम द्वारा बताया गया कि सीवरेज के पानी के लिए जल निगम द्वारा अलग से 3.2 एमएलडी एसटीपी की स्थापना का कार्य चल रहा है।
उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा कानपुर रोड में एन एच के निर्माण/डाइवर्जन प्वाइंट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीडी राष्ट्रीय राज्य मार्ग द्वारा बताया गया कि नदरगंज चौराहे के आसपास नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल एवं यूपीपीसीएल के पोल की शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित है, जो अब तक लंबित है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा युटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य नगर निगम एवं विद्युत विभाग के समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा खांडे देव, स्कूटर इंडिया व दरोगा खेड़ा आदि स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। पीक टाइम में नादर गंज, स्कूटर इंडिया आदि स्थलों पर उत्पन्न जाम की समस्या के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा NHAI को निर्देशित किया कि कार्यदाई संस्था के द्वारा ट्रैफिक मार्शल की संख्या को बढ़ाया जाए। साथ ही रोड पर जो निर्माण समाग्री/उपकरण इधर उधर पड़े है। उनको व्यवस्थित करते हुए रोड को क्लियर रखा जाए।
उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा दरोगा खेड़ा स्थित रिंग रोड का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा NHAI को निर्देशित किया गया कि सभी रैंप के एंट्री एग्जिट पॉइंट्स पर रिफ्लेक्टर, साइनेज लगवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न होने पाए। निरीक्षण के दौरान पीडी NHAI द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रगतिशील है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि कितने समय में सभी कैमरे लगवाते हुए व्यूइंग कंट्रोल रूम की स्थापना हो जाएगी इसकी तिथि नियत की जाए।
उक्त निरीक्षण में पीडी राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण, तहसीलदार सरोजनीनगर, एडीसीपी ट्रैफिक, डीसी डीआईसी, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




