August 8, 2026 2:15 am

जोमेटो के नाम पर साइबर ठगी, OTP लेकर महिला के खाते से ₹73,980 उड़ाए

संवाददाता / लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने खुद को जोमेटो का प्रतिनिधि बताकर एक युवती को फोन किया और बातचीत के दौरान ओटीपी हासिल कर उसके बैंक खाते से ₹73,980 निकाल लिए।

पीड़िता आँचल सिंह (26 वर्ष), निवासी साईं रेजिडेंसी बीबीडी, लखनऊ के अनुसार घटना 10 जुलाई 2026 को लगभग 1:31 बजे हुई। कॉल करने वाले ने स्वयं को जोमेटो का कर्मचारी बताते हुए सत्यापन के नाम पर ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करते ही कुछ ही देर में उनके खाते से ₹73,980 की राशि निकाल ली गई।

ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा साइबर क्राइम सेल, हजरतगंज तथा थाना बीबीडी में भी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया वह 8974783199 है, जबकि जालसाज द्वारा इस्तेमाल किया गया व्हाट्सएप नंबर 9957702527 बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी कंपनी के नाम पर आने वाले कॉल पर OTP, बैंक विवरण, CVV या पासवर्ड साझा न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!