November 12, 2026 2:58 pm

टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रागंण में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर बाल दिवस पर लगा भव्य बाल मेला

लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रागंण में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर बाल दिवस पर भव्य बाल मेला लगा। जिसका उद्घाटन लोकसभा सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी ने फीता काट कर मेले का उद्घाटन अपने कर कमलों द्वारा किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उन्हें बुके देकर व विद्यालय के प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव जी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। माननीय श्री जगदम्बिका पाल जी ने विद्यालय में लगे बाल मेले की सभी दुकानों में जाकर उनके द्वारा बनाए गये सभी सामानों की जानकारी लेते हुए कहा कि यह मेला देखकर बचपन के मेलों की याद ताजा हो गयी है, लेकिन इस विद्यालय में जो बच्चों ने मेला लगाया है।

इससे उनकी प्रतिभा निखर कर आयी है। यहीं बच्चे आगे चलकर अपने पैरों पर खडे होगें और दूसरों का सहारा बनेगें। मेला आयोजकों की प्रशंसा की। मेले में पानी पूरी. भेलपूरी, बाटी चोखा आदि के साथ अनेक प्रकार के गेम की दुकानें भी लगी थी। जिसमें कालेज के हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों ने भव्य बाल मेले का पूरा आनन्द उठाया। पास पड़ोस के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया था।

अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बाल मेले में आए हुये सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!