मलिहाबाद लखनऊ। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर को खेत से निकलते समय एक्सीलेटर तेज हो गया और ट्रैक्टर रोड क्रॉस करके गहरी खंती में पलट गया जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के संत नगर गांव माजारा खडोह में धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय बृजलाल उम्र 35 वर्ष गांव के ही मुन्ना के खेत की जुताई कर रहा था जुताई करने के बाद जब ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकालने लगा तो ट्रैक्टर का एक्सीलेटर तेज हो गया और ट्रैक्टर सड़क क्रॉस करके गहरी घंटी में पलट गया जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों ने हालत को गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को पलटा देख सभी लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और दूसरा ट्रैक्टर लाकर रस्सी से ट्रैक्टर को बांधकर ट्रैक्टर सिद्ध किया गया और उसके नीचे दबे चालक को बाहर निकाल कर उपचार के लिए मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र की मौत से उसकी पत्नी निशा उसकी बेटी दिव्या बेटा राज और छोटी बेटी अनाया का रो रो का बुरा हाल है।




