August 8, 2026 4:55 am

डीजीपी ने प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों के साथ की भेंटवार्ता

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षु प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 31 अधिकारियों द्वारा शिष्टाचार भेंट की गयी। उक्त प्रशिक्षु प्रान्तीय सिविल सेवा के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली से भिज्ञ होने के लिए पुलिस मुख्यालय में भेंटवार्ता, भ्रमण व प्रशिक्षण के लिए आगमन किये।इस अवसर पर प्रशिक्षु प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 31 अधिकारियों द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित विभिन्न इकाईयों का भ्रमण कर वरिष्ठ अधिकारियों व स्टाफ के साथ कार्यक्रम के अनुरूप पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।पुलिस महानिदेशक द्वारा भेंटवार्ता के दौरान प्रशिक्षु प्रान्तीय सिविल सेवा अधिकारियों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों का उत्तर देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, विशेष पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!