October 28, 2026 9:09 am

डेंगू की रोकथाम को सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर जारी

लखनऊ। डेंगू और मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सीएमओ कार्यालय ने कंट्रोल रूम नंबर पर जारी किया है। रविवार को मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी के लिए 05222622080 इंटीग्रेटेड कमान कंट्रोल सेंटर, 0522 4523 000 पर भी सहयोग एवं सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। डेगू रोग पर प्रभावी रोकथाम एवं नियन्त्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा गुलाब सिनेमा गोलागंज, रकाबगंज चैराहा, केशवनगर चैकी फैजुल्लागंज, तिकोना पार्क राम भवन विरामखण्ड, सुलभ शौचालय आनन्दनगर, घडीनगर चैराहा जल निगम रोड, चन्दन मछली मण्डी, सपोर्टगंज परिकल्प भवन नेहरू रोड के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

इसके अतिरिक्त नगरी पीएचसी फैजुल्लागंज की टीम द्वारा केशव नगर पुलिस चौकी के आसपास 200 घरों में फीवर ट्रैकिंग एवं सर्वे का कार्य किया गया तथा लोगों को आवश्यक दवाएं तथा स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की गई । क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 64 व्यक्तियों की जांच एवं उपचारित किया गया तथा दवाएं वितरित की गई। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में 31 डेंगू रोगी पाए गए।अलीगंज-3, चन्दरनगर-4, चिनहट-4 इन्दिरानगर-5, काकोरी-1, एनके रोड-3, सरोजनीनगर-4, सिल्वर जुबली-3, टूडियांगज-2, रेडक्रास-2) डेगू धनात्मक रोगी पाए गए । आज लगभग 950 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “9” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।इसके अलावा नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्नस्थलो भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!