August 8, 2026 2:20 am

डेंगू के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने किया कई क्षेत्रों में भ्रमण

लखनऊ। बढ़ते डेंगू के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में भ्रमण किया। मंगलवार को 30 डेंगू रोगी पाए गए। संयुक्त टीम ने लोरेटो स्कूल स्टेशन रोड सुग्गा देवी मार्ग, गुलजार नगर मजार, मोहन मीकिंग डालीगंज, मल्लौर सीएचसी काशी राम कालोनी दरोगा खेडा, आशा पुरम कालोनी गीता गैस गोदाम के पास, गोयला गाॅव, एसजीपीजीआई रायबरेली रोड के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

वहीं पाए गए डेंगू रोगियों में अलीगंज 4, चन्दरनगर 4, सरोजनीनगर 4, इन्दिरानगर 4, चिनहट 4, एनके रोड 2, रेडक्रास 2, सिल्वर जुबली 3, टूडियागंज 3 डेगू रोगी पाए गए। इसी क्रम में लगभग 1040 घरों वा आस-पास मच्छरजनित सर्वेक्षण किया गया।जिसमें 5 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी की गई।इसी के साथ नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलो भवनों का निरीक्षण किया और लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव भी कराया। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!