August 8, 2026 2:12 am

​डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने राजस्थान प्रदेश कमेटी का किया गठन, सुभाष चन्द्र बरोड़ बने प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ/जयपुर। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच (DASEM) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राजस्थान में नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र कुमार द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, समाज को जागरूक करने और बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संगठन ने राजस्थान में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है। राजस्थान की नई प्रदेश कमेटी में

श्री सुभाष चन्द्र बरोड़ प्रदेश अध्यक्ष, श्री रोहताश सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, मास्टर दाना राम प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री कन्हैया लाल बैरवा प्रदेश महामंत्री, श्री राम निवास मेघवाल प्रदेश उप महामंत्री,श्री बंशी किरोड़ीवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष,श्री नरसी राम शास्त्री प्रदेश मीडिया प्रभारी,श्री जगदीश प्रसाद प्रदेश प्रवक्ता, संगठन ने नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस कमेटी का मुख्य लक्ष्य जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिलाना, शोषण को रोकना और बहुसंख्यक समाज के महापुरुषों के सपनों को साकार करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र कुमार और राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम ने आशा व्यक्त की है कि यह नई टीम राजस्थान में संगठन के मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी। इस घोषणा के बाद राजस्थान के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!