सीतापुर। ग्राम पंचायत बरातपुर थाना तहसील महोली जिला सीतापुर में संविधान दिवस का कार्यक्रम अत्यंत धूमधाम और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।
डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में, (चौधरी आशीष कुमार) स्वयं ग्राम पंचायत के तीनों प्राथमिक एवं एक जूनियर विद्यालय में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया।
सम्मान और समर्पण
कार्यक्रम के दौरान, हमने संविधान के शिल्पकार, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
1. शिक्षक सम्मान: विद्यालय के सभी अध्यापक गणों को उनकी अमूल्य सेवा के लिए संविधान की उद्देशिका (Preamble) और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।
2. बच्चों को सामग्री: चारों विद्यालयों के बच्चों को पाठ्य सामग्री (स्टेशनरी) वितरित की गई,जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी दिखाई दी।
संविधान शपथ: उपस्थित सभी बच्चों, अध्यापकों और ग्रामवासियों को संविधान की पवित्र शपथ दिलाई गई, ताकि वे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद रखें।
इस मौके पर समस्त ग्रामवासी परिवारजनों ने अपनी उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
बच्चों को संबोधित करते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया। मेरा मानना है कि शिक्षा ही असली शक्ति है।
मैंने बरातपुर के मेधावी छात्रों से यह वादा किया है कि जो बच्चे अपनी कक्षा में अव्वल (प्रथम) स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें मेरी तरफ से ट्रॉफी और विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
देश और देशवासी सर्वोपरि हैं। शिक्षा के बल पर ही हम ग्राम पंचायत बरातपुर को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगे!
इस संविधान दिवस के पावन अवसर पर सभी अध्यापक गण, ग्राम वासी और बच्चे उत्साहित दिखे।
चौधरी आशीष कुमार जी ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।




