August 8, 2026 2:24 am

डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के स्थापना दिवस पर बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर किया गया सम्मानित

चूरू। डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच की स्थापना दिवस एवं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों का मोहल्ला वार्ड नंबर 22 में बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर मनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रोहिताश सैनी ने कहा कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए संगठन भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

श्री कुमार जोशी द्वारा दो पंखे विद्यालय को भेंट स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रकाश दिनवाल, अध्यापिका हमीदा, हुक्मीचंद बेरवाल, शौकीन खान, राकेश सैनी, मांगीलाल सांडेला , जयसिंह जोगपाल, पेमाराम, दारा सिंह सोनी, सांवर मल जोशी , कालू राम सोनी, उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!