अलवर। बहादुरपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भजेड़ा के संस्था प्रधान कोमलकांत शर्मा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष में ग्राम विकास समिति भजेड़ा और विधालय विकास और प्रबंधन समिति ने साफा और माला पहनाकर डॉ कोमलकांत शर्मा प्रधानाचार्य का स्वागत सम्मान किया। पी ई ई ओ परिक्षेत्र भजेड़ा से पीलवा, रानीखेड़ा, सोतका के संस्था प्रधानों के द्वारा भी सम्मान किया गया।गौरतलब है कि सामुदायिक सहयोग से विधालय में लगभग चालीस लाख के कार्य कराए गए।
विद्यालय रंग रोगन, बरामदों दीवारों पर शैक्षिक चित्र,बोरिंग, कैमरे,बास्केट बाल कोर्ट आदि का निर्माण कार्य करवाया गया।कार्य क्रम के दौरान ओम प्रकाश वर्मा,चंद्रप्रभा, चेतना शुक्ल, लक्ष्मण बंसल,अर्पित दुआ, राकेश कुमार,नंद किशोर, करण सिंह,गीता देवी, बीना देवी ग्राम विकास समिति से रतन लाल,रामकिशोर, राधेश्याम,गुरुदयाल बत्रा पी ई ई ओ स्कूल से सोतका से बलराम गुर्जर, रानीखेड़ा से हेतराम गुर्जर तथा पीलवा से इंद्रजीत और दिनेश कुमार उपस्थित रहे।




