April 21, 2026 6:11 pm

तिवारीगंज बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

लखनऊ। चिनहट तिवारीगंज में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट की महिलाओं द्वारा मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से उत्साह और उमंग के साथ मंजू आनंद के दिशा निर्देशन में की गई ।

इसके बाद अपार्टमेंट के छोटे-छोटे बच्चों ने मां सरस्वती के भजन गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें सभी का मन मोह लिया।

बीसीसी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू आनंद ने कहां की मां सरस्वती की कृपा से अज्ञानता दूर होती है एवं बुद्धि का विकास होता है बीसीसी शक्ति अपार्टमेंट के अध्यक्ष अमर वर्मा ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं सभी की सुख समृद्धि की शुभकामना के साथ दीप प्रज्वलित किया इसके साथ ही अपार्टमेंट के सदस्यों आरके आनंद ,श्री प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव ,रवि श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल ,सुरेश कुमार शुक्ला ,विवेक गुप्ता ने भी मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए कार्यक्रम को सफल बनाने में तन मन धन से संजू श्रीवास्तव ,दीप्ति श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, ललिता श्रीवास्तव ,निहारिका राव दिव्या आनंद का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा इस अवसर पर रेनू,दीपशिखा ,बुलबुल ,शिवांगी ,स्नेहा गुप्ता , रूपा और भी सदस्यों की उपस्थिति सरहनीय रही इस शुभ अवसर पर अपार्टमेंट के लेडिस, बच्चे एवं अन्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को मंजू आनंद एवं आरके आनंद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया अंत में समिति के सचिव सुरेश कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं अपार्टमेंट की लेडिस द्वारा जलपान की सुंदर व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!