November 3, 2026 6:05 pm

तिहरे हत्याकांड के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या 

नामजद रिपोर्ट दर्ज, कातिल फरार 

सआदतगंज के अम्बर गंज चौकी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला निवासी शक्ति भवन से स्टोनो पद से सेवानिवृत्त हुए शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र उर्फ शंभू तिवारी व सुयश तिवारी की हत्या के छह दिन शनिवार देर शाम सआदतगंज के अम्बर गंज चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क के पास रेहान नाम के युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिलने से इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई। एक हत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के पास शनिवार देर शाम उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। एक और दुस्साहसिक घटना होने की खबर मिलते पुलिस उपायुक्त पश्चिमी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान सआदतगंज के रामनगर निवासी रेहान पुत्र मुंशी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छानबीन के पता चला कि सआदतगंज के गुलाब की बगिया मोअज्जम नगर निवासी उजेफा पुत्र परवेज ने किसी धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकला।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!