October 28, 2026 9:05 am

तीज मिलन समारोह का आयोजन

लखनऊ। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा महिला मंच के तत्वावधान में तीज मिलन समारोह का आयोजन श्रीनाथ सत्संग भवन रविंद्र पुरी एक्सटेंशन में भव्य रूप से सावनी बाहर मौसम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ सरोज चूड़ामणि व पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव प्रख्यात कजरी लोक गायिका थीं। भगवान परशुराम को माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंगलाचरण सुमन द्विवेदी और सुषमा शुक्ला द्वारा संपन्न हुआ। संदीप कुमार और कुमारी कशिश ने युगल नृत्य प्रस्तुत किया।

पंडित कमलाकांत उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अध्यक्षीय सम्बोधन दिया गया। इस दौरान कजरी लोक संगीत के आयोजन होते रहने पर विशेष बल दिया गया जिससे कि पुरानी परंपराओ को विलुप्त होने से बचाया जा सके। इस दौरान प्रोफेसर मनु लता शर्मा, डॉ. कुसुम मिश्रा, शकुन दीक्षित, सरोजिनी महापात्र प्रोफेसर सेलिना पाठक आदि उपस्थित रहीं। तीज मिलन समारोह में पुष्पा उपाध्याय, शारदा दुबे डिंपी उपाध्याय, रंजन तिवारी अर्चना तिवारी, अर्चना शर्मा, वैष्णवी तिवारी, कविता उपाध्याय श्र्आदि लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!