चिनहट: देवा रोड पर हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पोलो अस्पताल के सामने शनिवार को पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक कपिल कुमार व होमगार्ड प्रताप के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान चिनहट क्षेत्र स्थित शिवपुरी गणेशपुर रहमानपुर निवासी सचिन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता मिथिलेश यादव के रूप में की। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सचिन यादव ने बताया कि उनके पिता किसी काम से पैदल धावा की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनके पिता को टक्कर मार दी।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना को अंजाम देकर भागने वाले चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।




