April 19, 2026 4:18 pm

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कन्नौज हेतु 41.03 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेंसी ) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद कन्नौज में सड़क निर्माण से संबंधित 01 कार्य हेतु 41.03 लाख रूपये मंजूर किए हैं। मंजूर की गई धनराशि जिलाधिकारी, कन्नौज के निवर्तन पर रखी गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति जिलाधिकारी, कन्नौज को प्रेषित कर दी गई है।

शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से कन्नौज के विकास खण्ड हसेरन के ग्राम थुलरिया आलमशाह पुरवा मार्ग से ग्राम जादेपुरवा सम्पर्क मार्ग का डामरीकरण कार्य कराया जायेगा। शासनादेश में यह भी निर्देश दिए गए है कि यह धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी।

इस योजना के लिए मंजूर की गई धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखी जाएगी। धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तदनुसार ही कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जाएगी।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!