August 8, 2026 2:10 am

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत मथुरा एवं सीतापुर हेतु 1241.99 लाख रुपये मंजूर

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद मथुरा एवं सीतापुर में विभिन्न कार्यों हेतु कुल 1241.99 लाख रुपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है। नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद मथुरा के विधानसभा क्षेत्र बलदेव के ग्राम सैदपुर (कासिमपुर) में भवन निर्माण कार्य के अन्तर्गत राजकीय आईटीआई के निर्माण कार्य हेतु 1216.10 लाख रुपये तथा जनपद सीतापुर में सड़क निर्माण से संबंधित एक कार्य हेतु 25.89 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!