मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र शनिवार को एक दलित युवक ने अपने घर जाते समय घात लगाए दबंगों ने युवक को जाति सूचक गालियां देते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सौरभ गौतम पुत्र राजकुमार गौतम का आरोप है कि सूरज व दीपक नामक दबंगों ने गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया व पीड़ित को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। व जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित से तहरीर लेकर महिलाबाद पुलिस ने मामले की जांच में करने में जुट गई है।




