मलिहाबाद लखनऊ। दिव्यांग विकास सोसाईटी के द्वारा मलिहाबाद के ब्लॉक मॉल में पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से दिए गए दिव्यांगों की तमाम तरीके की समस्याओं का समाधान न होने पर ब्लॉक माल का घेराव किया गया। जिसमें दिव्यांग विकास सोसाईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि हमारा दिव्यांग समाज दर-दर भटक रहा है जिसकी अभी तक किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं हुई है, वहीं पर उपस्थित रहे दिव्यांग विकास सोसाईटी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कनौजिया ने कहा कि सरकार को दिव्यांगों का हक मारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने विकलांग से दिव्यांग नाम बदल दिया है। लेकिन आज भी विकलांग समाज की स्थिति दयनीय बनी हुई है जिसके कारण विकलांग समाज दर-दर भटकने पर मजबूर है ना तो उनके पास आवास है ना ही राशन कार्ड है, ना शौचालय है ना ही इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है। अगर सरकार जल्द से जल्द हम सभी दिव्यांग भाइयों बहनों की समस्याओं का निस्तारण नहीं करती है तो हम सभी दिव्यांग भाई-बहन एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। घेराव में प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो दिव्यांग भाई, बहन उपस्थित रहे।





