August 9, 2026 3:48 am

दुबग्गा में सनसनी: किसी भारी वस्तु मारकर युवक की हत्या 

दशहरी गांव के पास हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के दशहरी गांव के पास बीस वर्षीय सूरज की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे शव को रेलवे लाइन किनारे फेंक कर भाग निकले। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन तलाशते हुए वहां पहुंचे थे। खून से लथपथ शव देखते ही कोहराम मच गया। शरीर पर कई वार किए गए थे, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट शॉक – हैमरेज से मौत होने की बात सामने आई है।

घरवालों ने आलोक नाम के शख्स पर हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक दुबग्गा क्षेत्र स्थित दशहरी गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है सूरज अचानक घर से लापता हो गया था। देर तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन उसकी खोजबीन करते हुए दशहरी गांव के पास स्थित रेलवे लाइन किनारे पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बेटे की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक – हैमरेज से मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन इसके बावजूद भी मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। घरवालों ने गांव के ही रहने वाले आलोक पर हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घरवालों ने पुलिस को बताया कि मृतक सूरज की बहन से दुष्कर्म का आरोपी है आलोक। बताया जा रहा है कि इस मामले में घरवालों ने आलोक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी आलोक को बीते वर्ष अगस्त माह में गिरफ्तार सलाखों के पीछे भेजा था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में दिसंबर माह में जेल से रिहा होकर आया था आरोपी। घरवालों का आरोप है कि तभी से आलोक सूरज को जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके बेटे सूरज की जान आलोक ने ही लिया है। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!