मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शौच क्रिया के दौरान चुपके से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर महीनो दुराचार व विडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को रहीमाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौन गांव में 17 साल की नाबालिक युवती बदला हुआ नाम काजल का गांव के ही फारुख ने शौच क्रिया के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देते हुए कहा कि नाजायज संबंध नहीं बनाओगी तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे, युवती को डराकर लगातार दुष्कर्म किया, और यह अश्लील फोटो अपने दोस्त मोनिश को दे दी, वह भी लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।
इसके बाद अश्लील फोटो को वायरल कर दिया। जब सारी हदें पार हो गई तो युवती ने सारी बात अपने पिता को बताई पिता ने स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था। मुखबिर ने सूचना पर अभियुक्त फारूक व मनीष लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कहीं जाने के लिए खड़े हैं मुखविर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक तशरीफ़ सिपाही इंद्रजीत सिंह व सुरेश गौतम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें आरोपो की जानकारी देते हुए जेल भेज दिया।




