August 8, 2026 2:20 am

दून एक्सप्रेस से आठ वेंडरों को पकड़ा

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया। इस जांच के दौरान टीम ने ट्रेन नम्बर-13010 (दून एक्सप्रेस) के लखनऊ स्टेशन पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 8 वेंडरों को ट्रेन पर अनाधिकृत रूप से खाने पीने के पैकेट इत्यादि को बेचते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर इन वेंडरों के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया। इन अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए रेल सुरक्षा बल लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!