August 8, 2026 5:03 am

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में आज बीते दिनों में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल युवक शबान 18 वर्ष की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुँचते ही परिजन आक्रोशित हो गये। पुलिस ने सख़्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कसमंडी खुर्द निवासी हनीफ ने दो महीने पहले परिवार की एक युवती से निकाह किया था। 9 मई को दोनों निकाह के बाद घर पहुंचे तो लड़की पक्ष नें बहस शुरू कर दी। अगले दिन यानी 10 मई को विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट में हनीफ, उसका भाई रिहान और शबान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां शबान की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने शबान को मलिहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था जहां शनिवार देर रात उसकी अचानक ज़्यादा तबियत बिगड़ गयी और मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया। पुलिस नें घटना के बाद दोनों पक्षो की तरफ से मुक़दमा दर्ज कर दिया था। जिसमें पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शबान का शव गांव पहुंचा, जहां आक्रोशित परिजनों ने विरोध जताया। हालांकि पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!