लखनऊ। (संवाददाता) जैसे-जैसे लखनऊ में गर्मी का मौसम अपने चरम पर बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे लखनऊ में आग लगने की घटनाएं भी तेजी के साथ बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी बीच ऐशबाग इलाके में द वुड अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग ने अपार्टमेंट को खाली कराकर।
दमकल विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास किया।ऐशबाग क्षेत्र में स्थित द वुड्स अपार्टमेंट के फ्लैट में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी व थाने के पुलिसकर्मियों में मौके पर पहुंचकर आनन फानन में अपार्टमेंट में मौजूद लोगों को जल्द से जल्द अपार्टमेंट खाली करने का फरमान सुनाया। जिसके चलते चंद मिनटों में ही अपार्टमेंट को खाली करा दिया गया। अपार्टमेंट से निकलने वाले लोग अपार्टमेंट के बाहर जमा होने लगे। इसी बीच इस आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग पर काबू पाना शुरू किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटें जैसे-जैसे कम हुई तो आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोगों ने भी दमकल विभाग की मदद करते हुए अग्निशामक यंत्र हाथों में लेकर इस राहत और बचाव कार्य में अपना सहयोग दिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि यह आज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 602 में लगी थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस टीम आग लगने की असल वजह पता लगाने के लिए जांच कर रही है।




