रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बाजारों में शुरू हुआ गहन चेकिंग अभियान
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सोमवार शाम देश की राजधानी दिल्ली एक भीषण धमाके से दहल उठी। धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल व कई गाड़ियां धमाके की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।
धमाके के बाद चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस अफसरों ने बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों व बाजारों में भी गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट करने के साथ ही पीएसी व सुरक्षा बलों के जवानों को भी चौकन्ना कर दिया गया है।
दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाईअलर्ट जारी करने के साथ ही सभी मुख्य स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मथुरा, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर सहित सभी प्रमुख महानगरों में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उधर राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि इस चारबाग रेलवे स्टेशन के अलावा शहर की प्रमुख बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस फोर्स बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर संवेदनशील स्टेशनों की तलाशी ली जा रही है।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि रेलवे स्टेशनों व बस स्टेशनों पर भी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ जगह-जगह तलाशी कराई।
प्रमुख बाजारों में भी पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात कर दिया गया है। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।




