August 8, 2026 2:24 am

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

लखनऊ। डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वाधान में मार्टिन पुरवा, हजरतगंज, लखनऊ में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी व महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती समारोह व शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जे.पी. शास्त्री पूर्व महाप्रबंधक (उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) रहें। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें महात्मा ज्योतिबा फुले व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करना होगा और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना होगा।

समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा,आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएंगे, समानता और न्याय के लिए हर स्तर पर कार्य करेंगे हम जात पात, भेदभाव की सोच को खत्म करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जेपी शास्त्री जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी कि बाबा साहब के चित्र अपने घरों में लगाएंगे और बाबा साहब की पुस्तक पढ़ेंगे।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार सहित सुमित रावत, विनय कुमा ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अनिल कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, श्रीपाल कुरील, किरण प्रकाश, विशाल, विनय कुमार, विजय लक्ष्मी गुप्ता, कांति देवी, राजा गौतम, अभिनव चौधरी, गरिमा, निहारिका, अनन्या सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!