August 8, 2026 2:24 am

धूमधाम से मनाया गया डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी का जन्मदिन

नूंह। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजस्थान रामनिवास मेघवाल का जन्मदिन के संगठन के सदस्यों ने डॉ.अंबेडकर भवन,मंडरका में धूमधाम से मनाया और जन्मदिन की शुभकानाएं दी।

इस अवसर पर बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई, व मिष्ठान वितरित किया गया। शिक्षा के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि होशियार सिंह प्रोफेसर फरीदाबाद, डिंपल पवार, राजू मेघवाल जिला अध्यक्ष खैरथल तिजारा डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक एकता मंच, नरेश प्रधान, कमल सिंह मास्टर जी, अशोक कुमार, सुनील कुमार जाटव, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!